Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्षा मंत्रालय का फैसला, सेना के लिए 28,732 करोड़ की हथियार खरीद को मंजूरी

New Delhi : रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र ड्रोन, कार्बाइन और बुलेटप्रूफ जैकेट सहित रक्षा बलों के लिए 28,732 करोड़ रुपये से अधिक के हथियारों की खरीद को मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में एलओसी पर तैनात सैनिकों के लिए दुश्मन के स्निपर्स के खतरे के खिलाफ सुरक्षा बढ़ाने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में निकट युद्ध अभियानों के मद्देनजर बुलेटप्रूफ जैकेट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एलएसी और पूर्वी सीमाओं पर पारंपरिक और हाइब्रिड युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए इन्हें शामिल करने की मंजूरी दी गई है. सेना के लिए 4 लाख क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन को स्वीकृति मिली है.

ड्रोन स्वार्म्स की खरीद के लिए मंजूरी

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आधुनिक युद्ध में भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ाने के लिए डीएसी द्वारा स्वायत्त निगरानी और सशस्त्र ड्रोन स्वार्म्स की खरीद के लिए मंजूरी दी गई है. डीएसी ने समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए 14 तेज गश्ती जहाजों के अधिग्रहण के भारतीय तटरक्षक के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. साथ ही नौसेना के 1250 किलोवाट क्षमता के समुद्री गैस टर्बाइन जेनरेटर को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है.

अनुमोदित प्रस्तावों में भारतीय सेना के तीन प्रस्ताव

रक्षा मंत्रालय बैठक में डीएसी द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों में भारतीय सेना के तीन प्रस्ताव हैं- जिनमें गाइडेड एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट एम्युनिशन, एरिया डेनियल मुनिशन टाइप-I और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल कमांड शामिल हैं. इन्हें DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है. इन 3 प्रस्तावों का कुल मूल्य 8,599 करोड़ रुपये है. गाइडेड एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट एम्युनिशन की रेंज 75 किलोमीटर है और सटीकता 40 मीटर है. एरियल डेनियल मुनिशन टाइप-I रॉकेट एम्युनिशन में दोहरे उद्देश्य वाले सब-म्यूनिशन शामिल हैं जो दोनों टैंकों को बेअसर करने में सक्षम हैं. इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल - कमांड कार्यों के निष्पादन के लिए त्वरित निर्णय लेने की सुविधा के लिए कमांडरों को वास्तविक समय की जानकारी एकत्र करने, प्रसारित करने, साझा करने और प्रस्तुत करने की तकनीक से लैस है. इसे भी पढ़ें -मंकीपॉक्स">https://lagatar.in/health-department-alert-in-jharkhand-regarding-monkeypo/">मंकीपॉक्स

को लेकर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही