Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम डिग्री विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा डिग्री SONG

Lagatar Desk: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिग्री को लेकर खड़ा हुआ विवाद सुर्खियों में है. आम आदमी पार्टी की ओर से हर दिन पीएम डिग्री विवाद पर कोई न कोई बयान सामने आता रहता है. अरविंद केजरीवाल की ओर से `मोदी हटाओ, देश बचाओ` के बाद `क्या भारत के पीएम पढ़े-लिखे होने चाहिए` वाले पोस्टर पूरी दिल्ली में लगाए गए थे. जिसके बाद लगातार बीजेपी और आप के नेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. डिग्री विवाद के बीच सोशल मीडिया पर 1950 में रिलीज हुई फिल्म आंखें का एक गाना ट्रेंड कर रहा हैं. यहा गाना है डिग्री दिखाओ... इस गाने में हीरोइन- हीरो को कह रही है `हम से नैन लगाना बी ए पास करके, हम से प्रीत लगाना बी ए पास करके, बी ए पास करके मोहे डिग्री दिखाओ जी, मोहे डिग्री दिखाओ.   ट्विटर पर इस वीडियो को Hasna Zaroori Hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. तो वहीं कई यूजर्स इस वीडियो में तरह तरह के इमोजी भेज कमेंट भी कर रहे हैं. केंद्र में शुरू हुआ डिग्री विवाद अब सोशल मीडिया पर इस गाने के माध्यम से ट्रेंड कर रहा है. वहीं अगर इस गाने की बात करें तो यह 1950 में रिलीज हुई फिल्म आंखें का यह गाना है. इस गाने को शमशाद बेगम और मुकेश ने गाया हैं. शमशाद बेगम, जिनका 23 अप्रैल, 2013 को निधन हो गया. वह हिंदी फिल्मों की पहली पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं. वहीं संगीत निर्देशक के रूप में मदन मोहन की यह पहली फिल्म थी. फिलहाल यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-moong-seed-was-distributed-in-the-block-office/">पाकुड़

: मूंग बीज का प्रखंड कार्यालय में किया गया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही