Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्राजील के डेलिगेट ने किया बिरसा मुंडा पार्क और संग्रहालय का भ्रमण

Ranchi : जी-20 के ब्राजीलियन डेलीगेट फिलिप सेल्वा ने बुधवार को रांची के पुरानी जेल स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं पार्क का भ्रमण किया. फिलिप ने भ्रमण के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी से संबंधित चीजों को संरक्षित किया है. यह काबिले तारीफ है. राज्य सरकार ने इतिहास को बहुत सलीके से संरक्षित किया है. इससे आने वाली पीढ़ी को लाभ होगा. भ्रमण के दौरान उन्होंने संग्रहालय में मौजूद औजार और मिट्टी के बर्तन की निर्माण कला को बहुत उत्सुकता से देखा. फिलिप ने बड़ी जिज्ञासा से आदिवासी रहन-सहन, कला संस्कृति और सभी संस्कारों के बारे में जानकारी ली. सबसे खास बात यह रही कि जब फिलिप बिरसा मुंडा के बंदी कक्ष में गये, तब उन्होंने अपने जूते उतार दिए और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन किया. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-leaders-cut-72-pound-cake-on-the-birthday-of-bihar-cm-nitish-kumar/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर झारखंड जदयू के नेताओं ने काटा 72 पाउंड का केक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही