Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहकारी बैंक संघ के नए CEO से मिला प्रतिनिधिमंडल,कहा - पुराने पेंशन पे ग्रेड में हो संशोधन

Ranchi : झारखंड राज्य सहकारी बैंक संघ के नए सीईओ ने पिछले दिनों ही पदभार ग्रहण किया है. सोमवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से मुलाकात की और बैंक से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. मुलाकात करने वालों में संघ के अध्यक्ष अनिल पी. पन्ना, महासचिव चंदन कुमार सहित कार्यकारणी सदस्य राजीव रंजन शामिल रहे. प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले नए सीईओ डॉ मनोज कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी. अध्यक्ष ने बताया कि बैंक हित और कर्मचारियों के हित से संबंधित विषयों पर सकारात्मक बातें हुईं. मुलाकात के दौरान पुराने ग्रेड पे में संशोधन, कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन, रिक्त पड़े पदों पर बहाली, कर्मचारियों के मेडिक्लेम इंश्योरेंस, ग्रुप बीमा की सुविधा और डीइओ से संबंधित बातों की सीईओ को जानकारी दी गयी. उनसे अनुरोध किया गया है कि इस दिशा में जल्द से जल्द काम हो. इसे भी पढ़ें - जेईई">https://lagatar.in/result-of-first-session-of-jee-main-released-14-students-including-kushagra-srivastava-from-jharkhand-100-percent-marks/">जेईई

मेन के पहले सत्र का रिजल्ट जारी, झारखंड के कुशाग्र श्रीवास्तव समेत 14 छात्रों को 100 फीसदी अंक

बैंक की आंतरिक व्यवस्था को करना होगा सुचारू  - महासचिव

संघ के महासचिव चंदन प्रसाद ने सीईओ को बताया कि बैंक की आंतरिक व्यवस्था को सुचारू करने की जरूरत है. इसमें बैंक संचालन के लिए मानव बल का पुनर्गठन, नए बायलॉज बनाने, स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (एसओपी), सर्विस रूल, आईटी पॉलिसी का निर्माण, सीबीएस प्रणाली के जरिए बैंक संचालन के लिए सुदृढ़ आईटी सिस्टम का पुनर्गठन, धोखाधड़ी व फ्रॉड की पृष्ठभूमि की निगरानी के लिए सुदृढ़ आंतरिक अंकेक्षण प्रणाली का निर्माण शामिल है. अध्यक्ष पन्ना ने बताया है कि सीईओ डॉ मनोज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और लंबित मांगों पर जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया. इसे भी पढ़ें - तीसरा">https://lagatar.in/third-t20-match-surya-kumar-yadav-could-not-sleep-overnight-england-was-almost-snatched-away/">तीसरा

टी-20 मैच: रातभर सो नहीं सके सूर्य कुमार यादव, इंग्लैंड का लगभग छीन लिया था चैन
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही