Search

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिला झारखंड आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से श्रद्धांनंद रोड स्थित कार्यालय में मिले. मोर्चा की ओर से उन्हें 21 सूत्री मांग पत्र सौपा गया. आंदोलनकारियों के मांगों के संदर्भ में कहा कि सभी न्यायोचित मांगें निश्चित मिलनी चाहिए. झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान एवं जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को सम्मान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये दिये जाये. कहा कि सही आंदोलनकारी छूटे नहीं और गलत आंदोलनकारी जुटे नहीं. आंदोलनकारियों का अपना एक सम्मान है. उन्होंने 3 जनवरी को मरंगम के जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाने के संदर्भ में कहा है. इस विषय पर सरकार को पत्र प्रेषित किया जायेगा. मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों व झारखंडियों की स्थिति हाशिए पर है, संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं. झारखंड अलग राज्य के संवैधानिक मूल्य अधूरे हैं. झारखंड व आंदोलनकारियों के अस्तित्व, अस्मिता, अलग पहचान के सवाल खतरे में है. उन्होंने मांग की कि 3 जनवरी को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित किया जाए. झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त हो. मांग किया कि झारखंड आंदोलनकारियों की अलग पहचान हो तथा स्वतंत्रता सेनानी की तरह झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड सेनानी, झारखंड फाइटर का दर्जा दे. राज्य सरकार मंत्रिमंडल की बैठक कर अपने संकल्प में शीघ्र संशोधन कर राज्य गठन की तिथि से सभी को सम्मान राशि दें. झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान पेंशन का लाभ राज्य गठन की तिथि से ही दिया जाए. झारखंड आंदोलनकारियों को नियमित प्रति माह सम्मान राशि का भुगतान की गारंटी सुनिश्चित करें. समेत 21 मांगे शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में प्रधान सचिव पुष्कर महतो, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, संयोजिका सरोजिनी कच्छप, मो जबीउल्लाह अंसारी, रवि नदी, कुलदीप ठाकुर शामिल थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/if-the-country-is-safe-then-religion-is-also-safe-if-religion-is-safe-then-we-are-also-safe-yogi-adityanath/">

 देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित है. धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं :  योगी आदित्यनाथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp