Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात, जताया आभार

Ranchi : राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2016 को समाप्त कर दिया है. इसको लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की देर शाम कांके रोड स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिसकर्मियों की कई समस्याओं का निराकरण करने का काम किया है. राज्य पुलिस कर्मियों की मांगों पर उचित निर्णय लेते हुए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का काम हमारी सरकार कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मियों के भी चेहरे पर मुस्कान हो यह हमारी सरकार की सोच है. आने वाले समय में भी राज्यहित एवं जनहित से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. 1200 पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस फैसले से तमाम पुलिसकर्मी काफी खुश हैं. इस निर्णय से 1200 पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश एवं पुरानी पेंशन की सौगात दी है, इसके लिए तहे दिल से पूरी पुलिस एसोसिएशन आपको धन्यवाद देती है. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 तारीख को आयोजित होने वाले पुलिस महाधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है. इस दौरान झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महामंत्री अक्षय राम, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडे, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे. झारखंड पुलिस एसोसिएशन इस नियमावली को समाप्त करने के लिए प्रयासरत था राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2016 को समाप्त कर दिया है. यह फैसला बुधवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया. इस नियमावली के तहत सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा पास कर कोई सिपाही सीधे दारोगा के पद पर प्रोन्नत हाे जाता था. इस निर्णय से 1250 जमादार से दारोगा तथा उतनी ही संख्या में सिपाही से जमादार में प्रोन्नत होंगे. मालूम हो कि पिछले छह-सात साल से झारखंड पुलिस एसोसिएशन इस नियमावली को समाप्त करने के लिए प्रयासरत था. [caption id="attachment_655237" align="alignnone" width="1032"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-01-at-8.40.00-PM.jpeg"

alt="हेमंत सोरेन" width="1032" height="688" /> हेमंत सोरेन[/caption] इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/electricity-became-costlier-by-5-paise-per-unit-for-rural-urban-consumers-in-jharkhand-from-june-1/">झारखंड

में ग्रामीण- शहरी कंज्यूमरों के लिए 1 जून से 5 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गयी बिजली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही