Search

राज्यपाल से मिला झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया साथ ही विद्यालयों का अव्यवहारिक समय सारणी में सुधार, शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देना, प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति, स्नातक वाणिज्य को भी स्नातक कला के पद पर प्रोन्नति, सभी ग्रेडों में प्रोन्नति, सुविधाजनक स्थानांतरण एवं अंतर जिला स्थानांतरण नीति बनाने, रद्द किये गए फिटमेंट वेतनमान को लागू करने, विद्यालय कार्य में गैर सरकारी संगठनों का हस्तक्षेप समाप्त करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने की मांग से संबंधित एक मांग पत्र उन्हें सौंपा. शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्यपाल ने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. राज्यपाल ने उनकी मांगों को लेकर शिक्षा सचिव को बुलाकर आवश्यक निर्देश देने की बात कही है. प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र शुक्ला, हरिद्वार महतो, जितेंद्र दुबे और नंदकिशोर तिवारी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : लव">https://lagatar.in/love-jihad-case-with-model-ranchi-police-reached-mumbai-for-investigation/">लव

जिहाद मामले की जांच करने मुंबई पहुंची रांची पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp