Search

 
 
 

सीएम से मिला कई सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को विधानसभा में विभिन्न सरना समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्राकृतिक महापर्व "सरहुल" शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सरहुल पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से सरहुल पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले शोभायात्रा की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा विश्वास जताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें – राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-chairman-dismissed-the-notice-of-breach-of-privilege-against-amit-shah/">राज्यसभा

के सभापति ने अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस खारिज किया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही