Search

 
 
 

विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर के दौरे पर रवाना

 
New Delhi : विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार को हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर के दौरे पर रवाना हो गया. प्रतिनिधिमंडल राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा और लोगों से मुलाकात करेगा. जानकारी दी गयी है कि प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न विपक्षी दलों के 21 सांसद शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों को दो टीमों में बांटा गया है. टीम ए में 10, जबकि टीम बी में 11 सदस्य शामिल किये गये हैं.                                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सांसद पहाड़ी और घाटी इलाकों का अलग-अलग दौरा करेंगे

खबरों के अनुसार विपक्षी प्रतिनिधिमंडल पहले राज्य की वर्तमान जमीनी हकीकत का जायजा लेगा. वे कल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. दो टीमों में शामिल सांसद पहाड़ी और घाटी इलाकों का अलग-अलग दौरा करेंगे. सांसद चुराचांदपुर, इम्फाल पूर्व और पश्चिम में बने राहत शिविर सहित मोइरांग राहत शिविर में जायेंगे. बता दें कि सांसद यात्रा से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेंगे. संसद में उस पर चर्चा की मांग करेंगे.

टीम ए में शामिल सांसद

टीम ए में अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस, सुष्मिता देव टीएमसी, कनिमोझी करुणानिधि डीएमके, मनोज कुमार झा आरजेडी, जावेद अली खान सपा, डी रविकुमार वीसीके, थीरु थोल थिरुमावालवन वीसीके, फुलो देवी नेताम कांग्रेस, संदोष कुमार पी सीपीआई, एए रहीम सीपीआईएम शामिल हैं.

टीम बी में शामिल सांसद

टीम बी मेम राजीव रंजन सिंह जेडीयू, गौरव गोगोई कांग्रेस, पीपी मोहम्मद फैजल एनसीपी, अनिल प्रसाद हेगड़े जेडी (यू), ईटी मोहम्मद बशीर आईयूएमएल, एन के प्रेमचंद्रन आरएसपी, सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी, अरविंद सावंत शिवसेना (यूबीटी), महुआ मांझीजेएमएम, जयंत सिंह रालोद शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही