Search

 
 
 

रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का शिष्टमंडल मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला, रखी मांगें

 
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के रिम्स आने के दौरान मंगलवार को रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डॉ विकास कुमार के नेतृत्व में उनसे मुलाकात की. इस दौरान जेडीए ने कई मांगों से उन्हें अवगत कराया. जेडीए ने पीजी कोर्स के बाद उच्च शिक्षा की अनुमति प्रदान करने की मांग की, ताकि छात्र सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई पूरी कर राज्य को और विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में सेवा दे पाएं.

पीजी बांड की अवधि एक साल कम करें

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि ऐसा प्रावधान दूसरे सभी राज्यों में है. दूसरे बिंदु पर चर्चा करते हुए बताया कि पीजी बांड की अवधि एक साल कम करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा मेधावी चिकित्सक झारखंड आ सकें. बांड से रिलीज होने के बाद छात्र अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें. इसके अलावा बांड पेनल्टी में भी संसोधन करने पर विचार करने की बात कही. जेडीए की मांगों में रिम्स हॉस्टल की स्थिति में सुधार, मानदेय बढ़ाने आदि शामिल हैं. जेडीए के प्रतिनिधिमंडल में प्रेसिडेंट डॉ. विकास कुमार, डॉ. रितेश, डॉ. प्रीतम, डॉ. अतिप्रिय, डॉ. निशांत व अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-reached-rims-advice-to-doctors-come-to-duty-on-time/">रिम्स

पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता : डॉक्टरों को नसीहत- समय पर आएं ड्यूटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही