Search

दिल्ली : कश्मीरी गेट और पीरा गढ़ी में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

NewDelhi : सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ कश्मीरी गेट और पीरा गढ़ी में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभी कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गये और  केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे. जिसके बाद पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. (पढ़ें, योगी">https://lagatar.in/government-is-running-on-gun-power-in-up-owaisi-attacked-yogi-and-bjp-demanded-resignation-from-cm/">योगी

और बीजेपी पर हमलावर हुए ओवैसी, कहा- यूपी में बंदूक के दम पर चल रही है सरकार, सीएम दे इस्तीफा)

राष्ट्र विरोधी ताकतों के गीदड़-भभकी से नहीं रुकेगा भारत-केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CBI मुख्यालय जाने से पहले कहा कि दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा, जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था. दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है. कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो. उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा. तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-arvind-kejriwal-reaches-cbi-office-interrogation-begins/">CBI

ऑफिस पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पूछताछ शुरू, कहा-राष्ट्र विरोधी ताकतों के गीदड़-भभकी से नहीं रुकेगा भारत

दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से जुर्म नहीं छिप जाता- संबित पात्रा 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से शायद भ्रष्टाचार पता नहीं चलता. मैंने दस्ताने पहन रखे हैं और मौका-ए-वारदात पर उंगलियों के निशान नहीं छोड़े, उससे यह साबित नहीं होता कि मैंने जुर्म नहीं किया. अरविंद केजरीवाल जी आपने मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार किया. शराब नीति में घोटाला किया. अब वक्त आ गया कि दस्ताने उतरने चाहिए और देश को पता चलना चाहिए कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में किसने भ्रष्टाचार किया है. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/government-is-running-on-gun-power-in-up-owaisi-attacked-yogi-and-bjp-demanded-resignation-from-cm/">योगी

और बीजेपी पर हमलावर हुए ओवैसी, कहा- यूपी में बंदूक के दम पर चल रही है सरकार, सीएम दे इस्तीफा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp