Search

 
 
 

दिल्ली : आवासीय बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट, आग से जल कर नौ लोगों की मौत, कई झुलसे

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट होने के कारण आग लगी. फायर ब्रिगेड के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को अलस्सुबह लगभग पौने चार  बजे घटना की सूचना मिली.सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुट गये.
 

New Delhi : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बड़ा हादसा होने की खबर आयी है. आज रविवार सुबह एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत होने की सूचना है. कई लोग बुरी तरह झुलस गये हैं.

 

 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट होने के कारण आग लगी.  फायर ब्रिगेड के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को अलस्सुबह लगभग पौने चार  बजे घटना की सूचना मिली थी.

 

सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुट गये. साथ ही बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.  

 

जानकारी के अनुसार बचाव दल ने धुएं के गुबार के बीच से 12 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है. हादसे में मरने वालों की संख्या 9 है. चार अन्य लोग जो बुरी तरह से झुलस गये थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

 

बताया गया है कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है.कूलिंग की प्रक्रिया जारी  है.   जानकारी जो सामने आ रही है, उसके अनुसार बिल्डिंग पर दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट हुआ और आग लग गयी.

 

आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गयी. तीसरी मंजिल पर आग की लपटें पहुंचने ही वहां के फ्लैटों में मौजूद लोग छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था. वे बच नहीं पाये और उनकी आग से जलकर मौत हो गयी.

 

दूसरी मंजिल पर चार लोग थे. उनकी भी मौत हो गयी है. पुलिस ने जानकारी दी  है कि शवों की पहचान अभी नहीं हो पायी है, शव बेहद खराब हालत में मिले हैं.  


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही