NewDelhi : दिल्ली में आये दिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है. एक बार फिर दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित डीपीएस स्कूल को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने स्कूल को गुरुवार की देर रात ही मेल भेजा था. लेकिन शुक्रवार अहले सुबह स्कूल प्रबंधन ने मेल देखा. इसके बाद दिल्ली पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस को अभी तक स्कूल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इधर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल आने से मना कर दिया है और ऑनलाइन क्लास चल रही है. https://twitter.com/AHindinews/status/1869934634567643600
दिल्ली : स्कूल को फिर बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, सर्च ऑपरेशन जारी
Last Updated: Dec 20, 2024 12:00 AM (IST)