राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे
जेपी नड्डा ने सभी 14 जिलों और 70 विधानसभाओं में लगाये गये नेताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की. इसमें पार्टी की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे. जेपी नड्डा ने दिल्ली बीजेपी के नेताओं को स्पष्ट संदेश भेजा. उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है क्योंकि इस बार हमारे पास जीतने की पूरी संभावना है. जेपी नड्डा ने चुनाव संबंधी प्रगति की समीक्षा करते हुए भाजपा सदस्यों के साथ सफलता का मंत्र साझा किया.केजरीवाल को हार का डर सताने लगा है
इससे पहले जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, पिछले 10 सालों से दिल्ली को लूटने वाले अरविंद केजरीवाल को जब हार का डर सताने लगा तो वे बौखला गये और उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाइयों-बहनों के खिलाफ निराधार बयानबाजी करने लगे. केजरीवाल ने यूपी और बिहार के लोगों को फर्जी मतदाता बताकर उनका अपमान किया है. दिल्ली की जनता उन्हें सत्ता से उखाड़कर जरूर जवाब देगी.#DelhiElections2025">https://twitter.com/hashtag/DelhiElections2025?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#DelhiElections2025
">https://t.co/Dg65niMOaU">pic.twitter.com/Dg65niMOaU
| BJP chief and Union Minister JP Nadda tweets, "When Arvind Kejriwal, who has been looting Delhi for the last 10 years, started fearing defeat, he got rattled and started making baseless statements against our brothers and sisters of Uttar Pradesh and Bihar.… pic.twitter.com/Dg65niMOaU
— ANI (@ANI) January">https://twitter.com/ANI/status/1877351357222641887?ref_src=twsrc%5Etfw">January
9, 2025
Leave a Comment