Search

 
 
 

दिल्ली विस चुनाव :दोपहर 1 बजे तक 33.16 फीसदी वोटिंग, मिल्कीपुर उपचुनाव में 45 फीसदी वोट पड़े

 
NewDelhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. पहले चार घंटों  यानि 11 बजे तक 20 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी.  दोपहर 1 बजे तक  33.16 फीसदी वोटिंग की खबर है. सबसे ज्यादा मतदान मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर हुआ है.  जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद में 42.55 फीसदी मतदान हुआ है.पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाईनें देखी जा रही हैं. दिल्ली में शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेंगे. उधर यूपी (अयोध्या जिले) के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 11 बजे तक 29.86 फीसदी मतदान हुआ था . दोपहर 1 बजे तक   45 फीसदी वोट पड़ चुके हैं, दिल्ली चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें 96 महिलाएं शामिल हैं.

चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले 

अखिलेश यादव ने एक तस्वीर पोस्ट तक कहा, चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. यह अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है.  ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाये और दंडात्मक कार्रवाई की जाये.

अवधेश प्रसाद का आरोप,सपा कार्यकर्ताओं को भगाया जा रहा  

मिल्कीपुर उपचुनाव की बात करें तो यहां मुख्यत मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है. अयोध्या् से सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि सपा कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों से भगाया जा रहा है. हमारे 5 कार्यकर्ताओं को बंद कर दिया गया है. सभी आचार संहिताओं का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी. प्रसाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही