Sports Desk : दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लगातार दूसरा मैच जीतकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूती दी है. शनिवार को खेले गये पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस (MI) को 10 रनों से करारी शिकस्त दी. हार के साथ ही मुंबई की मुश्किलें बढ़ गई है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये मुंबई की टीम 9 विकेट पर 247 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई. टीम के लिए तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 24 गेंद पर 46 और टिम डेविड ने 17 गेंदों पर 37 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार, रसिक सलाम ने 3-3 विकेट हासिल किए. जबकि खलील अहमद को 2 सफलता मिलीं.
2024 : रनों की हो रही बारिश, टूट रहे रिकॉर्ड, पंजाब के नाम एक नया कीर्तिमान [wpse_comments_template]
प्लेऑफ की रेस में दिल्ली ने अपनी स्थिति मजबूत की
इस मुकाबले में जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने प्लेऑफ की रेस में मजबूती से खड़ी है. अब तक 10 में से 5 मुकाबले जीते हैं. इस जीत के साथ दिल्ली 10 अंक के साथ टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है. दोनों मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. कप्तान ऋषभ पंत भी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं टीम के ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क तो कहर बरपा रहे हैं. मैकगर्क ने 15 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. हालांकि मैकगर्क IPL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. वो 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 11 चौके लगाए. मैकगर्क के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि शाई होप ने 17 गेंदों पर 41 रन जड़े. कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए. मुंबई के लिए ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट हासिल किया. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-it-is-raining-runs-records-are-being-broken-a-new-record-in-the-name-of-punjab/">IPL2024 : रनों की हो रही बारिश, टूट रहे रिकॉर्ड, पंजाब के नाम एक नया कीर्तिमान [wpse_comments_template]
Leave a Comment