Search

 
 
 

दिल्ली: बहुत बार उद्धव ठाकरे को मनाया, शिवसेना की भाजपा स्वाभाविक सहयोगी-शिंदे

 
New Delhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे खेमे से नाता तोड़ने वाले शिवसेना के विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को `स्वाभाविक सहयोगी` भाजपा के साथ जाने के लिए `तीन से चार बार` मनाने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि शिवसेना के कई विधायक महा विकास अघाड़ी गठबंधन से नाराज थे और उन्होंने चौतरफा विद्रोह शुरू करने से पहले ठाकरे से इस बारे में बात करने की. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करने के लिए दो दिवसीय दिल्ली यात्रा पर हैं. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-come-to-jamtara-on-july-11/">जामताड़ा

11 जुलाई को आएंगे सीएम हेमंत सोरेन

उनके साथ असली शिवसेना-शिंदे

एकनाथ शिंदे ने दोहराया कि उनका समर्थन करने वाले विधायक असली शिवसेना हैं. `हमारे पास संख्या है और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त है.` पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कौन करेगा? इसे लेकर विवाद पर उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है. उन्होंने कहा, `हम शिवसेना हैं और हमने कुछ भी अवैध नहीं किया है. हमें विधायक दल के रूप में मान्यता दी गई है.` अपनी सहयोगी भाजपा के सत्ता में आने के लिए किसी भी हद तक जाने के आरोपों का खंडन करते हुए शिंदे ने चुनावी आंकड़ों की ओर इशारा करते हुए पार्टी का बचाव किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास 50 विधायक हैं, भाजपा के पास 115 हैं. लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री भाजपा से होंगे.‘ उन्होंने कहा, ‘क्या लोग अब भाजपा के बारे में वही बात कह सकते हैं? वे ऐसा नहीं कर सकते. मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला.‘

उद्धव ने हिंदुत्व की उपेक्षा की-शिंदे

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने बाल ठाकरे के हिंदुत्व की उपेक्षा की, जबकि भाजपा ने इसका समर्थन किया. वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा, `मेरी पार्टी ने मुझे पहले मुख्यमंत्री बनाया था, अब पार्टी की जरूरत के मुताबिक हमने पार्टी के फैसले का पालन किया है. एकनाथ शिंदे हमारे नेता और सीएम हैं. हम उनके अधीन काम करेंगे.` एकनाथ शिंदे ने भाजपा के ज्यादा विधायक होने पर भी उन्हें शीर्ष पद देने पर बड़े दिल के लिए फडणवीस को धन्यवाद दिया था. इस पर फडणवीस ने कहा, `इसका बड़े दिल से कोई लेना-देना नहीं है. मैं अपने नेताओं के सभी निर्देशों का पालन करता हूं. मैं शिंदे के साथ हूं. हम उनके अधीन बहुत अच्छे से काम करेंगे.` फडणवीस ने कहा, `शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की है और हम बालासाहेब की शिवसेना के साथ गठबंधन में हैं.` इसे भी पढ़ें-JSSC-">https://lagatar.in/dharna-in-front-raj-bhavan-demanding-cancellation-of-jssc-je-exam/">JSSC-

JE परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजभवन के सामने धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही