Search

आप से गठबंधन, कन्हैया की उम्मीदवारी के विरोध में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष लवली का इस्तीफा...आसिफ खान के साथ धक्का-मुक्की...

 New Delhi : कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने आज रविवार को कहा कि उन्होंने केवल पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया है. वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं. लवली ने यह स्पष्टीकरण तब दिया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से हर्ष मल्होत्रा की जगह लवली को मैदान में उतारेगी.                                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं

लवली ने अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैंने केवल दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है और मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं. बता दें कि अरविंदर सिंह लवली द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान के नेतृत्व में लवली के घर के सामने प्रदर्शन किया गया. लवली के विरोध में प्रदर्शन किये जाने पर उनके समर्थकों द्वारा आसिफ मोहम्मद खान के साथ धक्का-मुक्की की गयी .

हमने कभी नहीं कहा, हम आम आदमी पार्टी को क्लीन चिट दे  दे रहे हैं

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि उनका इस्तीफा इस बात से दुखी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दर्द को जाहिर करता है कि पिछले सात से आठ वर्ष के दौरान वे जिन आदर्शों के लिए लड़ रहे थे, उनसे समझौता किया जा रहा है. लवली ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ पार्टी के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, हम साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कभी नहीं कहा कि हम उन्हें क्लीन चिट दे रहे हैं या स्कूल और अस्पताल बनाने का श्रेय दे रहे हैं, जो वास्तविकता से कोसों दूर है.

कांग्रेस की दिल्ली इकाई आप के साथ गठबंधन के खिलाफ थी

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को झटका देते हुए लवली ने आप के साथ गठबंधन को एक कारण बताते हुए पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई गठबंधन के खिलाफ थी, लेकिन पार्टी आलाकमान इसके साथ आगे बढ़ा. लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे अपने इस्तीफे में कहा है, दिल्ली कांग्रेस इकाई ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर बनी..

आम आदमी पार्टी  के आधे कैबिनेट मंत्री अभी भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं

आम आदमी पार्टी  के आधे कैबिनेट मंत्री अभी भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं. एक बात और कि लवली उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाये जाने से भी नाराज बताये जाते हैं,. खबरों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केसी वेणुगोपाल को मामले में हस्तक्षेप करते हुए अरविंदर सिंह लवली से बात करने और विवाद हल करने का निर्देश दिया है. wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment