Search

दिल्ली की अदालत ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया

New Delhi : दिल्ली की एक अदालत ने समन का पालन नहीं करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया है, ईडी द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी पेश नहीं होने पर कोर्ट ने केजरीवाल को पेशी का समन जारी किया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने शिकायत पर संज्ञान  लिया

राऊज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने कहा,शिकायत पर संज्ञान ले लिया गया है और उन्हें 17 फरवरी को तलब होने के लिए आदेश जारी किया जा रहा है. न्यायमूर्ति ने ईडी द्वारा मामले में दलीलें पूरी करने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था. #WATCHhttps://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH

style="color: #7b7b7b; font-style: italic;"> | On Delhi court summoning CM Arvind Kejriwal on Feb 17 on ED complaint, BJP National Spokesperson Shehzad Poonawalla says, "...Today, Arvind Kejriwal there is no escaping the law. On moral grounds, you should resign because you have changed your commitment towards your… pic.twitter.com/Fh8XorGzgd">https://t.co/Fh8XorGzgd">pic.twitter.com/Fh8XorGzgd

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के पांच समन के बावजूद केजरीवाल के पेश न होने के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज बुधवार को फैसला सुनाया. कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का समन जारी किया.

केजरीवाल  ने समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित करार दिया

जान लें कि शराब नीति घोटाला मामले में ईडी केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है. इसे लेकर केजरीवाल को पांच बार समन जारी किया जा चुका है. लेकिन केजरीवाल समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित करार देते हुए खारिज करते रहे और ईडी के सामने पेश नहीं हुए. ईडी द्वारा 2 फरवरी को 5वां समन जारी करने पर जब केजरीवाल नहीं पेश हुए, तो ईडी ने कोर्ट में याचिका दायर की.

भाजपा ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है

इससे पूर्व केजरीवाल को पिछली साल 2 नवंबर और 21 दिसंबर को और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 2 फरवरी को समन भेजा गया था. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले उन्हें समन क्यों भेजे जा रहे हैं.आरोप लगाया कि उनका मकसद मुझसे पूछताछ करना नहीं है. वे मुझे बुलाकर गिरफ्तार करना चाहते हैं. ताकि मैं प्रचार ना कर सकूं. साथ ही कहा कि आप नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है.

अब अरविंद केजरीवाल कानून से बच नहीं सकते

ईडी की शिकायत पर  अदालत द्वारा 17 फरवरी को  अरविंद केजरीवाल को बुलाये जाने का भाजपा ने स्वागत किया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, अब अरविंद केजरीवाल कानून से बच नहीं सकते हैं. नैतिक आधार पर, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि आपने अपने प्रति अपनी प्रतिबद्धता बदल दी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ो.. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp