Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अरेस्ट, CBI ने 8 घंटे की पूछताछ

New Delhi: आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से लंबी पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बताते चलें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने कथित शराब नीति घोटाले में पूछताछ की. इसी केस में सीबीआई ने एक ब्यूरोक्रैट के बयान दर्ज किए हैं. जिसने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम लिया था. सीबीआई का दावा है कि ब्यूरोक्रैट ने बताया है कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. साथ ही आबकारी नीति को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) के सामने रखने से पहले कुछ निर्देश भी दिए थे. इसी के बाद उनपर कई संगीन आरोप लग रहे थे. सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी भड़क गई है. पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की तानाशाही बताया है. आप पार्टी ने कहा है कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है. इसे भी पढ़ें- अंबा">https://lagatar.in/outrage-over-the-murder-of-amba-prasads-mla-representative-bitka-bauri-villagers-and-congressmen-blocked-the-road/">अंबा

प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही