Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हो सकते हैं गिरफ्तार! CBI ने जारी किया लुकआउट नोटिस, देश छोड़ने पर रोक

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : सीबीआई द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किये जाने की खबर है. मामला दिल्ली में शराब घोटाले का है. जानकारी के अनुसार जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है, सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं. जान लें कि मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसीलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाये. इसे भी पढ़ें : ऋतिक">https://lagatar.in/ruckus-over-hrithik-roshans-mahakal-thali-ad-priests-ask-zomato-to-remove-the-ad-and-apologize/">ऋतिक

रोशन के महाकाल थाली विज्ञापन पर बवाल, पुजारियों ने जोमैटो को एड हटाने और माफी मांगने को कहा

14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया

इस बीच सीबीआई ने सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया. लुकआउट सर्कुलर सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के लिए करारा झटका माना जा रहा है. क्योंकि सर्कुलर के कारण ये लोग देश छोड़कर बाहर नहीं जा पायेंगे. बाहर जाने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है. सीबीआई द्वारा सर्कुलर जारी किये जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं, आपकी रफ़्तार से तो, हवाएं भी हैरान हैं साहब. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-21-august-upa-meeting-no-crisis-on-the-government-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।21 अगस्त।।UPA बैठक:सरकार पर नहीं संकट।।मुझे फंसाया गया-इरफान।।प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार का यू-टर्न।।गिरफ्त में कारोबारी जयदेव चटर्जी।।नहीं रहे सैयत सिब्ते रजी।।आफत की बारिश।सिसोदिया पर BJP-AAP में जुबानी जंग।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

कपिल मिश्रा करेंगे जनसभाएं

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर भाजपा नेता कपिल मिश्रा लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हल्ला बोल रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज से दिल्ली में घोटालों को लेकर दिल्ली में 100 सभाएं करूंगा. लिखा कि आज से केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के घोटालों पर दिल्ली में जन सभाएं और नुक्कड़ सभाएं शुरू कर रहा हूं. ऐसी 100 सभाएं पूरी दिल्ली में होगी. लिखा कि दिल्ली की जनता चोरी करने वाले केजरीवाल गैंग को माफ नहीं करेगी.

विजय नायर का नाम नोटिस में नहीं है

मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ नायर ने कहा कि शुक्रवार को मुंबई में मेरे घर पर छापा मारा गया. मैंने अपने आवास पर मौजूद सीबीआई अधिकारी से फोन पर बात की. मैंने उससे पूछा कि क्या मुझे आने की जरूरत है. मुझे बताया गया कि आलोक नाम का कोई सीबीआई अधिकारी मुझसे संपर्क करेगा. कहा कि मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है और न ही आलोक की ओर से कोई कॉल आया है. यह कहना गलत है कि मैं फरार हूं. सीबीआई के नोटिस पर मैं पूरा सहयोग करूंगा.  

सीबीआई की FIR में दर्ज हैं 15 लोगों के नाम  

सीबीआई की FIR में जिनके नाम दर्ज हैं, उनमें मनीष सिसोदिया, आर्व गोपी कृष्ण, तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर , आनंद तिवारी, एक्साइज डिप्टी कमिश्नर,पंकज भटनागर, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर, विजय नैयर, CEO, एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, मुंबई,मनोज राय, पूर्व कर्मचारी, पेर्नोड रेकोर्ड, अमनदीप ढाल, डायरेक्टर, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, महारानी बाग, समीर महेंद्रु, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडोस्प्रिट ग्रुप, जोरबाग, अमित अरोड़ा, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, डिफेंस कॉलोनी बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, गुजरावाला टाउन, दिल्ली,महादेव लिकर, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, सनी मारवाह, महादेव लिकर,  अरुण रामचंद्र पिल्लई, बंगलुरु, कर्नाटक,  अर्जुन पांडेय, गुरुग्राम फेस-3, डीएलएफ शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही