Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली : साकेत कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े महिला पर दागी चार गोलियां, हालत गंभीर

NewDelhi : दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है. हमलावर ने कोर्ट परिसर में मौजूद एक महिला पर गोली चलायी है. उसे पेट और अन्य हिस्सों में गोली लगी है. आनन-फानन में दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ ने महिला को एम्स अस्पताल लेकर गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है. परिसर में सरेआम फायरिंग होने से वहां हड़कंप मच गया. मौके पर हमलावर फरार हो गया है.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

(देश-विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

वकील की ड्रेस में आया था हमलावर

जानकारी के अनुसार, हमलावर वकील की ड्रेस में आया था. उसने महिला पर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दी. जिससे महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गयी. महिला को पेट और अन्य हिस्सों में गोली लगी है. कहा जा रहा है कि महिला को गोली मारने वाला उसका पति ही था. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि हमलावर एक हिस्ट्रीशीटर है. पति-पत्नी के बीच पहले से कोर्ट में केस चल रहा था. दोनों के संबंध आपस में ठीक नहीं थे. इसे भी पढ़ें : फर्जीवाड़ा">https://lagatar.in/fraud-shameful-government-should-take-action/">फर्जीवाड़ा

शर्मनाकः सरकार कार्रवाई करे

रोहिणी कोर्ट मेंं दो बार हो चुकी है गोलीबारी की घटना

बता दें कि 22 अप्रैल 2022 को रोहिणी कोर्ट में भी फायरिंग हुई थी. सुरक्षा जांच के दौरान कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गयी थी. जिसके बाद यहां गोलीबारी हुई थी. इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगी थी. इसके अलावा सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में ही गैंगवार हुआ था. इस गैंगवार में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो लोगों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी (गोगी गैंग का सरगना) को जान से मार दिया था. हालांकि पुलिस ने दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/blue-ticks-not-removed-from-twitter-accounts-of-many-veterans-including-pm-modi-amit-shah/">पीएम

मोदी,अमित शाह सहित कई दिग्गजों के Twitter अकाउंट से नहीं हटे ब्लू टिक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही