Search

 
 
 

दिल्लीः हेमंत और केजरीवाल को झूठे केस में फंसाया- चंपाई

 
New Delhi: दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाया गया है. ऐसे जमीन के मामले में उन्हें फंसा कर जेल भेजा गया जिसका कोई न तो कागज है, ना ही कोई प्रमाण. लेकिन झारखंड के आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग को हेमंत सरकार ने उठाने का काम किया, तो बीजेपी के पेट में दर्द शुरू हो गया है. हमारे पूर्वजों ने यही लड़ाई झारखंड में लड़ी है. सीएम चंपाई ने आगे कहा कि यहां से पूरा देश में संदेश में जाएगा कि हम सब एक हैं. तानाशाही सरकार, बीजेपी के विचार को हम प्रदेश या देश में किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे. इसी चुनाव में वोट के माध्यम से हम लोग जवाब देंगे. चंपई सोरेन ने दावा करते हुए अरविंद केजरीवाल को भी इसी तरह झूठे केस में फंसाया गया है. कहा कि जो न्याय के रास्ते में जाते हैं, उनको विघ्न बाधा आती है. लेकिन हमलोग संघर्ष की उपज हैं, घबराते नहीं हैं. हम सब मिल कर तानाशाही समाप्त कर लोकतंत्र बचा कर रहेंगे. देखें वीडियो इसे भी पढ़ें- घर">https://lagatar.in/2-4-kg-ganja-and-rs-231530-cash-recovered-from-the-house-father-and-son-arrested-including-many-news-from-giridih/">घर

से 2.4 किलो गांजा और 231530 कैश बरामद, बाप-बेटा गिरफ्तार।। समेत गिरिडीह की कई खबरें
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही