Search

 
 
 

दिल्ली जल बोर्ड मामला : अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष नहीं होंगे पेश, समन को गैरकानूनी बताया

 
  • शराब घोटाला मामले में भी केजरीवाल ने हर बार ईडी के समन को गैर कानूनी और अवैध बताया था
  • शराब घोटाला मामले में ई़डी के समन पर पेश नहीं होने पर केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत
  • जमानत मिलने के बाद इस मामले में ईडी ने केजरीवाल को 9वां समन भेजा
  • ईडी ने 21 मार्च को पूछताछ के लिए बताया 
NewDelhi :  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में समन जारी कर आज 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. लेकिन खबर है कि केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में अरविंद को भेजे गये ईडी के समन को ‘‘गैरकानूनी’’ बताया है. पार्टी ने कहा है कि जब कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत दी जा चुकी है तो ईडी बार-बार समन क्यों भेज रही है. कहा कि वह जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं होंगे.

शराब घोटाला मामले में भी ईडी ने केजरीवाल को भेजा 9वां समन

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. ईडी के आठवें समन पर पेश नहीं होने के मामले में 16 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट से  केजरीवाल को जमानत मिली थी. जमानत मिलने के ठीक एक दिन बाद ईडी ने एक बार फिर शराब नीति घोटाला मामले में  केजरीवाल को समन भेजकर 21 मार्च को पेश होने को कहा है. ईडी का यह 9वां समन है. वहीं दिल्ली जल बोर्ड मामले में भी ईडी ने केजरीवाल को समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन वो जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं होंगे. अब देखने वाली बात है कि शराब नीति घोटाला मामले में ईडी के 9वें समन पर केजरवाल 21 मार्च को पेश होते हैं या नहीं.

दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी ने की थी छापेमारी 

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी ने फरवरी माह में सीएम के निजी एसिस्टेंट बिभव कुमार, आम आदमी पार्टी के ट्रेजरर और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता सहित कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य शलभ कुमार के आवास पर भी ईडी ने रेड मारी थी. इस मामले में ईडी दिल्ली जल बोर्ड के चीफ इंजीनियर जगदीश अरोड़ा लहित अनिल कुमार को गिरफ्तार भी चुकी है.

ईडी ने केजरीवाल को 2 नवंबर 2023 में भेजा था पहला समन 

मालूम हो कि केंद्रीय एजेंसी ने केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था, लेकिन उन्होंने पेश होने से इनकार किया था. इसके बाद ईडी ने उन्हें 21 नवंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च को समन भेजा था. लेकिन सीएम केजरीवाल ने किसी भी समन पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल ने हर बार ईडी के समन को अवैध करार दिया. साथ ही उन्होंने हर बार समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया. साथ ही केंद्र सरकार पर एजेंसी के इस्तेमाल का आरोप लगाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही