Search

 
 
 

दिल्ली के आभूषण व्यवसायी से पटना में लूटपाट, मारी गोली

 
Patna: दिल्ली से कारोबार के सिलसिले में पटना आए स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की घटना हुई है. इस दौरान बाइकसवार तीन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र के हाथ में गोली मार दी. घटना डाकबंगला चौराहा के पास की है. जानकारी के मुताबिक स्वर्ण व्यवसायी अपने पुत्र के साथ कारोबार के सिलसिले में पटना पहुंचे थे. वे डाकबंगला के पास एक होटल में ठहरे थे. पुत्र के हाथ में आभूषणों से भरा बैग था. वहां पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उनके साथ छीना-झपटी शुरू कर दी. व्यवसायी ने बैग नहीं दिया तो अपराधियों ने हाथ में गोली मार दी. फिर बैग लेकर फरार हो गए. बताया जाता है कि एक अपराधी पैदल ही फरार हो गया जबकि दो अपराधी बैग लेकर बाइक से फरार हुए. बैग में कितने मूल्य के आभूषण थे, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है. घायल स्वर्ण व्यवसायी का पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-modi-said-after-the-removal-of-article-370-jammu-and-kashmir-is-breathing-freely/">प्रधानमंत्री

मोदी ने कहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर स्वतंत्र रूप से सांस ले रहा है…  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही