Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM केजरीवाल के आवास रिनोवेशन का मामला, दिल्ली के LG ने संज्ञान में लिया, मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी

 New Delhi : दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल अपने आवास 6 फ्लैग स्टाफ रोड के रिनोवेशन को लेकर मुसीबत में फंसते जा रहे हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस मामले को संज्ञान में लिया है. खबर है कि उपराज्यपाल ऑफिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सीएम आवास के रिनोवेशन से जुड़े सभी कागजात और फाइलें सुरक्षित करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है.         नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रिनोवेशन की अनुमति देने के लिए  वित्तीय नियमों में बदलाव

मुख्य सचिव फाइलों के आधार पर पीडब्ल्यूडी विभाग में अधिकारियों और मंत्रियों की भूमिका की जांच करने वाले हैं. जांच का बिंदु यह भी होगा कि क्या रिनोवेशन की अनुमति देने के लिए कुछ वित्तीय नियमों में बदलाव किया गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? जान लें कि आबकारी नीति समेत कुछ अन्य मामलों से जुड़ी फाइलें गायब कर दी गयी थीं. केजरीवाल सरकार पर आरोप लगे कि उसने सबूतों को मिटा दिया था.

1.10 करोड़ रुपए में किचेन बनाया गया

इससे पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाये थे कि CM केजरीवाल के बंगले में कलात्मक सजावटी कामों के अलावा अन्य सौंदर्यीकरण पर 11 करोड़ से अधिक खर्च किये गये. उनका कहना था कि आज 11 करोड़ में दिल्ली में भव्य बंगला बन जाता है. कहा कि उनके बंगले में 2.58 करोड़ रुपये की बिजली की फटिंग हुई, 1.10 करोड़ रुपए में किचेन बनाया गया. इस राशि से दिल्ली के पॉश एरिया में एक आलीशान फ्लैट या मकान बन जाता है.

कोविडकाल में केजरीवाल के घर -ऑफिस पर  45 करोड़ खर्च किये गये

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कोविड के दौर में 1 सितम्बर 2020 से लेकर 30 दिसम्बर 2021 तक के 16 माह दिल्ली सरकार ने विकास कार्य सहित अनेक राहत कार्य तक धन के अभाव में रोक दिये थे. कोविडकाल के दौर में अरविन्द केजरीवाल द्वारा अपने घर और ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करना उनकी संवेदनहीनता दर्शाता है.

केजरीवाल के बंगले के लिए खरीदे गए टीवी में भी घोटाला  

भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के बंगले के लिए खरीदे गए टीवी में भी घोटाला हुआ है. लिखा, एक और घोटाला अरविंद केजरीवाल का सामने आया है. अपने घर के लिए 85 इंच के 10 टीवी लिये, हर टीवी 10,43,150/- के दाम पर खरीदे, जबकि बाजार में एक टीवी कि कीमत 3.98 लाख की है. यानी लगभग 6 लाख हर टीवी पर कमीशन और 10 टीवी लगभग 60 लाख का हेरफेर. 45 करोड़ ऐसे ही थोड़े खर्च हुए रख रखाव पर. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही