New Delhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को याचिका दायर की हैं. हाईकोर्ट की खंडपीठ आज बुधवार को इस पर सुनवाई करेगी. केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे सभी 9 समन को चुनौती दी है. रविवार को प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को नौवां समन जारी कर गुरुवार,21 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया था.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ईडी ने केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था
केजरीवाल को ईडी ने पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था लेकिन जब वह पेश नहीं हुए, तो एजेंसी ने उन्हें 21 नवंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी, 4 मार्च और 17 मार्च को समन भेजा. केजरीवाल किसी भी समन पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर एजेंसी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय एजेंसी ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है.
दिल्ली कोर्ट ने जमानत दी है
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है.इसलिए वह बार बार समन भेज रही है. किसी भी समन पर केजरीवाल के नहीं आने पर ईडी ने मामला कोर्ट में दायर किया. इसके बाद वह शनिवार को कोर्ट में पेश हुए. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के दो बॉन्ड्स पर जमानत दे दी थी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment