Search

 
 
 

दिल्ली शराब नीति घोटाला : ED के समक्ष पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP ने समन को अवैध करार दिया

 
NewDelhi :  इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले की जांच कर रही है. इस मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन खबर आ रही है कि अरविंद केजरीवाल आज ईडी ऑफिस नहीं जायेंगे. आम आदमी पार्टी (AAP) ने ईडी के समन को अवैध करार दिया है. पार्टी ने कहा कि केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

 ईडी ने 2 नवंबर 2023 को केजरीवाल को भेजा था पहला समन

बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को समन पहला जारी कर 2 नवंबर 2023 को पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद दूसरा समन 21 दिसंबर, तीसरा समन 3 जनवरी 2024, चौथा समन 17 जनवरी और पांचवां समन 2 फरवरी को भेजकर ईडी ऑफिस बुलाया था. इसके बाद जांच एजेंसी ने 14 फरवरी को छठा समन जारी कर केजरीवाल को 19 फरवरी को पेश होने को कहा था. लेकिन सीएम किसी भी समन पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए.

ईडी के समक्ष पेश नहीं होने पर ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी

कई बार समन जारी करने के बाद भी केजरीवाल के पूछताछ में शामिल नहीं होने पर ईडी ने अदालत में शिकायत दर्ज करायी है. कोर्ट के नोटिस के बाद 17 फरवरी को केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे. केजरीवाल के अधिवक्ता ने बजट सत्र का हवाला देकर सशरीर पेश होने के लिए वक्त मांगा था. इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से राहत दे दी थी और अगली सुनवाई 16 मार्च निर्धारित की. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही