Search

 
 
 

दिल्ली शराब नीति घोटाला : केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ली...

 
  New Delhi : खबर है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है. अपनी  याचिका में केजरीवाल ने  ईडी द्वारा की गयी उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया था. केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल की रिमांड और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उनकी याचिका एक दूसरे से टकरा रही थी. इसलिए हमारा फैसला है कि हम याचिका वापस लें.   अभिषेक मनु सिंघवी  की बात सुनने के बाद  सुप्रीम कोर्ट  ने  याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी.           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 SC केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार

इसते पहले सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया  था. केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी नेSC के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की थी. केजरीवाल की याचिका का उल्लेख करते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी कि अगर यह प्रक्रिया चलती रही, तो पहला लोकसभा चुनाव में वोटिंग शुरू होने से पहले ही विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता जेल में होंगे. इसलिए इस पर जल्द सुनवाई हों. इस पर जस्टिस संजीव खन्ना ने अभिषेक मनु सिंघवी से कहा था कि दो जजों की नियमित बेंच के उठने के बाद तीन जजों की विशेष बेंच बैठेगी. वह केजरीवाल की याचिका सुनेगी

याचिका चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने रखी गयी

अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दवारा की गयी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में रखी थी. याचिका चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने रखी गयी,. सीजेआई ने अरविंद केजरीवाल की याचिका जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए भेज दी थी.

ED ने SC में दाखिल की कैविएट याचिका

केजरीवाल द्वारा सुप्रीम कोर्ट से याचिका दायर किये जाने पर ईडी ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दाखिल की थी.. कैविएट याचिका में ईडी ने कहा  कि सुप्रीम कोर्ट कोई भी आदेश देने से पहले उनकी दलील भी सुने. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही