Search

दिल्ली शराब नीति घोटाला : मनीष सिसोदिया की कस्टडी 17 अप्रैल तक बढ़ी

NewDelhi : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ा दी. अब मनीष सिसोदिया को 17 अप्रैल तक जेल में ही रहना पड़ेगा. सीबीआई की तरफ से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट को बताया कि जांच अहम मोड़ पर का हवाला देकर सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग की. जिसे कोर्ट से स्वीकार कर लिया. इससे पहले 22 मार्च को मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया था. जहां कोर्ट ने  सिसोदिया को 14 दिन (5 अप्रैल) तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.  (पढ़ें, हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-ten-thousand-rupees-on-rims/">हाईकोर्ट

ने रिम्स पर लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना)

सीबीआई कोर्ट ने भी खारिज की थी जमानत

पिछले महीने विशेष अदालत ने सीबीआई जांच मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी थी. तब आप ने कहा था कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे. दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. अब यह नीति निरस्त कर दी गयी है. ईडी ने सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. जहां सीबीआई जांच के सिलसिले में बंद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/five-prize-naxalites-killed-in-first-simultaneous-encounter-in-jharkhand/">झारखंड

में पहली बार एक साथ मुठभेड़ में मारे गए पांच इनामी नक्सली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp