Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली शराब नीति घोटाला : कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की कस्टडी 2 जून तक बढ़ायी

NewDelhi :  दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की कस्टडी  21 दिनों तक बढ़ा दी है. सिसोदिया अब दो जून तक जेल में ही रहेंगे. बता दें कि आज सिसोदिया की न्यायिक हिरासत समाप्त हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल की कोर्ट में पेश किया गया. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-husband-sentenced-to-10-years-for-killing-his-wife/">पलामू

: पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मिली 10 साल की सजा)

सीबीआई ने 25 अप्रैल कोदाखिल की थी सप्लीमेंट्री चार्जशीट

बता दें कि सीबीआई ने 25 अप्रैल को दिल्ली आबकारी (शराब) नीति मामले में रॉउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. अहम बात यह थी कि चार्जशीट में पहली बार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम डाला गया. चार्जशीट में सिसोदिया के अलावा बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडेय और अमनदीप ढल के नाम भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-tells-court-constitutes-sit-to-probe-sexual-harassment-allegations-against-brij-bhushan-sharan-singh/">दिल्ली

पुलिस ने कोर्ट से कहा, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की

31 मार्च को कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका की थी खारिज

इससे पहले बीते 31 मार्च को कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा था कि सिसोदिया इस मामले में आपराधिक साजिश के प्रथम दृष्टया सूत्रधार थे और उन्होंने दिल्ली सरकार में अपने और अपने सहयोगियों के लिए लगभग 90-100 करोड़ की अग्रिम रिश्वत के कथित भुगतान से संबंधित आपराधिक साजिश में "सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख भूमिका" निभायी. रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में कई दौर की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/remarks-on-amit-shah-case-rahul-gandhi-gets-relief-from-hc-final-debate-on-tuesday/">अमित

शाह पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी को HC से मिली राहत बरकरार, 16 मई को होगी अंतिम बहस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही