Search

दिल्ली शराब नीति घोटाला : सिसोदिया ने जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में गुहार लगाई

NewDelhi : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में फंसे मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में गुहार लगाई है. सिसोदिया की ओर से आज कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है. खबर है कि आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम की याचिका पर कल शनिवार को सुनवाई होगी. बता दें कि मनीष सिसोदिया अभी सीबीआई की रिमांड में हैं.. मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.. कोर्ट द्वारा सीबीआई रिमांड में भेजे जाने के बाद सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-speed-of-bulldozer-increased-bulldozer-ran-on-mashuk-uddins-house/">उमेश

पाल हत्याकांड : बुलडोजर की रफ्तार हुई तेज, माशूक उद्दीन के मकान पर चला बुलडोजर

साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपये वसूले जाने का आरोप

सीबीआई का आरोप है कि सिसोदिया ने आबकारी नीति के संबंध में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट कुछ शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए बदल दी थी. यह काम भी आरोपी विजय नायर के माध्यम से किया गया था. सिसोदिया ने दक्षिण भारत के एक शराब व्यवसायी और राजनेता की तरफ से कंट्रोल किये जा रहे साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपये वसूले थे. इस ग्रुप को पॉलिसी के जरिये फायदा होना था. कहा गया कि हवाला चैनल के माध्यम से 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. इसे भी पढ़ें :  पूर्वोत्तर">https://lagatar.in/amit-shah-said-on-the-victory-in-the-northeastern-states-pm-modis-magic-is-working-congress-is-not-visible-even-through-binoculars/">पूर्वोत्तर

राज्यों में मिली जीत पर बोले अमित शाह, पीएम मोदी का जादू चल रहा है, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिख रही

सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी  

इससे पूर्व मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की याचिका पर विचार करने से मना कर दिया था.. बता दें कि सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में खुद की गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ ही सीबीआई की जांच पर सवाल उठाये थे. सिसोदिया की याचिका पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने सुनवाई की थी.. कोर्ट ने मामले को सुनने से इनकार करते हुए सिसोदिया को निचली अदालतों में जाने के लिए कहा था [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp