Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBI मुख्यालय पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पूछताछ शुरू, कहा-राष्ट्र विरोधी ताकतों की गीदड़-भभकी से नहीं रुकेगा भारत

NewDelhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय पहुंच गये हैं. सीबीआई के अधिकारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेंगे. इस मामले में पहली बार सीबीआई अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है. सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह भी मौजूद रहे. (पढ़ें, दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-aam-aadmi-party-workers-protest-at-kashmere-gate-police-detained/">दिल्ली

: कश्मीरी गेट और पीरा गढ़ी में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया)

कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने CBI ऑफिस जाने से पहले कहा कि दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा, जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था. दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है. कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो. उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा. तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/government-is-running-on-gun-power-in-up-owaisi-attacked-yogi-and-bjp-demanded-resignation-from-cm/">योगी

और बीजेपी पर हमलावर हुए ओवैसी, कहा- यूपी में बंदूक के दम पर चल रही है सरकार, सीएम दे इस्तीफा

सीबीआई मुख्यालय और आप कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सीबीआई ऑफिस के बाहर अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. साथ ही इलाके में धारा 144 लागू की गयी है. राउज एवेन्यू में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. ‘आप’ कार्यालय और सीबीआई मुख्यालय के पास सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाये गये हैं. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-militants-set-fire-to-a-vehicle-engaged-in-construction-work-in-kolebira/">सिमडेगा

: PLFI उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में की आगजनी

मुख्यालय जाने से पहले केजरीवाल ने वीडियो जारी किया

सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है. थोड़ी देर में निकलूंगा. पूरी ईमानदारी के साथ इनके सवालों का जवाब दूंगा. जब कुछ गलत किया नहीं तो छिपाना क्या? ये लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं. चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो. कोई फर्क नहीं पड़ता. बहुत पावरफुल है. कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे. शायद BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है, अब BJP ने आदेश दिया है तो CBI की क्या मजाल है.

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया जेल में

बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने सिसोदिया से आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लिया था. आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-on-high-alert-section-144-enforced-police-everywhere-cm-yogi-cancels-all-programs/">यूपी

हाई अलर्ट पर, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही