Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल से आज CBI करेगी पूछताछ, मुख्यालय-आप कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

NewDelhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में आज 11 बजे सीबीआई के सामने पेश होंगे. आबाकारी शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल से पहली बार सीबीआई पूछताछ करेगी. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के मंत्री और सांसद भी सीबीआई मुख्यालय जायेंगे. सीबीआई के सामने पेश होने से पहले मंत्री सौरभ भारद्वाज और पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां अरविंद केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पहुंचे हैं.

सीबीआई मुख्यालय और आप कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सीबीआई ऑफिस के बाहर अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. साथ ही इलाके में धारा 144 लागू की गयी है. राउज एवेन्यू में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. ‘आप’ कार्यालय और सीबीआई मुख्यालय के पास सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाये गये हैं. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-militants-set-fire-to-a-vehicle-engaged-in-construction-work-in-kolebira/">सिमडेगा

: PLFI उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में की आगजनी

मुख्यालय जाने से पहले केजरीवाल ने वीडियो जारी किया

सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है. थोड़ी देर में निकलूंगा. पूरी ईमानदारी के साथ इनके सवालों का जवाब दूंगा. जब कुछ गलत किया नहीं तो छिपाना क्या? ये लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं. चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो. कोई फर्क नहीं पड़ता. बहुत पावरफुल है. कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे. शायद BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है, अब BJP ने आदेश दिया है तो CBI की क्या मजाल है.

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया जेल में

बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने सिसोदिया से आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लिया था. आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-on-high-alert-section-144-enforced-police-everywhere-cm-yogi-cancels-all-programs/">यूपी

हाई अलर्ट पर, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही