Search

 
 
 

दिल्ली शराब घोटाला : ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार किया

 
New Delhi : दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर आयी है. जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को  गिरफ्तार कर लिया है.   शुरू में  उन्हें  हिरासत में लिये जाने की खबर थी. सूत्रों के अनुसार उन्हें हैदराबाद से दिल्ली लाया जा रहा है.  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता के हैदराबाद स्थित घर की तलाशी ली गयी

जानकारी सामने आयी है कि प्रवर्तन निदेशालय ने आज शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता के हैदराबाद स्थित घर की तलाशी ली. जानकारी के अनुसार दो समन के बाद भी पूछताछ में शामिल नहीं होने के बाद के कविता पर ईडी ने कार्र्वाई की.

सेशन कोर्ट से सीएम केजरीवाल राहत नहीं, निचली के समन पर स्टे लगाने से

दिल्ली के सेशन कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत दवारा जारी समन पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है. खबर है कि अंतरिम राहत के लिए केजरीवाल की याचिका पर स्थगन का अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया हैं. कोर्ट ने पेशी से छूट के लिए केजरीवाल से निचली अदालत में जाने की सलाह दी

सेशन कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट के समन पर रोक नहीं लगाई  

शराब नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी की शिकायत पर उन्हें समन भेजा गया था. सेशन कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट के समन पर रोक नहीं लगाई है जिसमें उन्हें कल 16 मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया था. सेशन कोर्ट ने स्टे लगाने से इनकार करते हुए कहा कि यदि वह शारीरिक उपस्थिति से छूट चाहते हैं तो संबंधित न्यायालय के समक्ष अनुरोध किया जा सकता है, जिसके लिए उन्हें कोर्ट के समक्ष कल उपस्थित होना होगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही