NewDelhi : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है. ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने सीएम को समन जारी कर तीन जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. उन्होंने ईडी के समन पर अपना जवाब भेजा था. आम आदमी पार्टी (AAP) के अनुसार, केजरीवाल ने ईडी के समन को अवैध करार दिया था. उन्होंने अपने जवाब में लिखा था कि ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हूं, लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है. उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है. वे उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं.
दिल्ली शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
Last Updated: Jan 13, 2024 12:00 AM (IST)