Search

 
 
 

दिल्ली शराब घोटाला : के कविता राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश, तेलंगाना की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन

 
New Delhi : दिल्ली शराब घोटाला मामले में कल शुक्रवार को हैदराबाद से गिरफ्तार की गयी तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को ईडी ने आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कविता की 10 दिन की हिरासत मांगी है. अदालत में पेश किये जाने के क्रम में बीआरएस नेता के कविता ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए पत्रकारों से कहा कि हम इस मामले में अदालत में लड़ेंगे. के कविता की गिरफ्तारी के विरोध में बीआरएस कार्यकर्ता  तेलंगाना की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.                                                                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ईडी की  गिरफ्तारी से कानूनी और शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निपटेंगे

ईडी द्वारा उन्हें कल शाम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है एक बात और कि जब ईडी की टीम के कविता के घर पहुंची तो वहां उनके भाई केटीआर से ईडी अफसरों का बहस हुई. हालांकि इस प्रकरण के बाद उनके परिवार की ओर से एक मैसेज जारी कर परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वे ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे. उधर पार्टी नेताओं ने कहा कि वे ईडी की अवैध गिरफ्तारी से कानूनी और शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निपटेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही