Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली शराब घोटाला : के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

  • के कविता बोली-यह सीबीआई की हिरासत नहीं , भाजपा की हिरासत है
  • के कविता ने कहा कि भाजपा बाहर जो बोल रही है, अंदर से सीबीआई वही पूछ रही
NewDelhi :  कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में बीआरएस नेता के कविता को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने अदालत से के कविता को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की. सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरुरत नहीं है. इसके बाद कविता और दीपक नागर का पक्ष रख रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया. कहा कि कविता को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है, क्योंकि अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है. इसके बाद अदालत ने के कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट से निकलते समय के. कविता ने कहा कि यह सीबीआई की हिरासत नहीं है, यह भाजपा की हिरासत है. भाजपा बाहर जो बोल रही है, अंदर से सीबीआई वही पूछ रही है.

तिहाड़ जेल से 11 अप्रैल को सीबीआई ने के कविता को किया था गिरफ्तार

बता दें कि सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को 11 अप्रैल को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने IPC की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 477-ए (खातों में हेराफेरी) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 (सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत देने से संबंधित अपराध) के तहत के कविता को गिरफ्तार किया था.

6 अप्रैल को सीबीआई ने तिहाड़ जेल में ही की थी पूछताछ

मालूम हो कि सीबीआई के अधिकारियों ने इससे पहले सीबीआई कोर्ट की इजाजत लेकर 6 अप्रैल को तिहाड़ जेल में ही कविता से पूछताछ की थी. सूत्रों के अनुसार, के कविता से सह-आरोपी  बुची बाबू के फोन से बरामद वॉट्सऐप चैट और एक जमीन सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गयी थी. आरोप है कि जमीन डील के बाद आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.

ईडी ने 15 मार्च को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने के कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था. 16 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट उन्हें 23 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेजा था. इसके बाद कोर्ट ने के कविता की रिमांड अवधि 26 मार्च तक बढ़ा दी थी. बाद में 26 मार्च को के कविता को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया गया था. तब से वह तिहाड़ जेल में बंद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही