Search

 
 
 

दिल्ली : अलीपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 वर्कर्स की झुलसकर मौत, चार घायल

 
NewDelhi :  दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दयालपुर अलीपुर के H-ब्लॉक स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. आग बुझाने के दौरान पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में अबतक 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गयी. वहीं चार लोगों के जख्मी होने की खबर है. जख्मी लोगों को राजा हरीश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. ज्यादातर शवों की पहचान नहीं हो पा रही है क्योंकि उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं. मरने वाले सभी पेंट फैक्ट्री के वर्कर्स बताये जा रहे हैं. फैक्ट्री के भीतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अभी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

फैक्ट्री के भीतर चलाया जा रहा सर्च अभियान 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर घनी आबादी वाला इलाके में स्थित पेंट फैक्ट्री में आग लग गयी थी. पेंट फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स आग बुझाने लगे. इसी दौरान पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम विस्फोट कर गया. विस्फोट के बाद आग बढ़ती ही चली गयी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. तभी पुलिस और दमकल विभाग को आगजनी की जानकारी दी गयी.सूचना पाकर फायर बिग्रेड की 22 गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फैक्ट्री के भीतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.  मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. आग कैसे लगी, अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही