NewDelhi : दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट के विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. जानकारी के अनुसार, ब्रेक में कुछ गड़बड़ी आयी थी. जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. यहां विमान को ठीक किया गया और करीब 3 घंटे बाद फ्लाइट ने दोराबा पटना के लिए उड़ान भरी. बताया जाता है कि पटना का रनवे काफी छोटा है, इसलिए विमान को वहां लैंड नहीं कराया गया. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-praised-china-in-cambridge-bjp-became-the-attacker-said-india-is-insulted-abroad/">राहुल
ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं)
: अपराधियों ने घर में घुसकर दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं)
यात्रियों और विमान कंपनी के अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस
स्पाइसजेट के विमान में करीब 140 यात्री मौजूद थे. ब्रेक में आयी गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों के बीच दहशत फैल गयी. इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों और विमान कंपनी के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई. इस दौरान वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने बीच-बचाव किया और यात्रियों को आश्वासन दिया. यात्रियों का कहना है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट में इस तरह की समस्या अक्सर देखी जा रही है. गड़बड़ी के कारण दो घंटे का सफर तय करने में छह घंटे का समय लग जाता है. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-criminals-entered-the-house-and-shot-two-youths-condition-critical/">गुमला: अपराधियों ने घर में घुसकर दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment