Search

 
 
 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने के आरोपी को दिल्ली पुलिस व रांची पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

 
Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने के आरोपी मिन्हाजुल अंसारी को गिरफ़्तार करने के बाद रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने रांची सिविल कोर्ट के CJM (चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट के पेश किया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मिन्हाजुल की 72 घंटों की ट्रांजिट रिमांड देने का आग्रह किया. लेकिन कोर्ट ने 48 घंटों की ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मिन्हाजुल को लेकर अपने साथ दिल्ली के किए रवाना हो गई. दरअसल केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई थी, उनसे रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भी जानकारी दी. शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया. जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मैसेज भेजने वाले ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. इसे भी पढ़ें - पलामू:">https://lagatar.in/fire-broke-out-due-to-short-circuit-property-worth-lakhs-burnt/">पलामू:

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही