Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने भागलपुर से महिला को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

बैंक खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर हुए थे

Bhagalpur: कोरोना का कहर बढ़ा नहीं कि इसका फायदा उठाने में कुछ लोग लग गये. कोई ऑक्सीजन सिलेंडर तो कोई रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने लगे. इससे जुड़ा एक मामला बिहार के भागलपुर में उजागर हुआ है. दिल्ली में हुए ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर की कालाबाजारी में भागलपुर का लिंक सामने आया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने घोघा थाना क्षेत्र की सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. कहलगांव अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया है. 

इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-government-will-give-1500-rupees-to-orphans-every-month-cm-tweeted/77929/">बिहारः

अनाथ बच्चों को हर माह सरकार देगी 1500 रुपये, सीएम ने किया ट्वीट       

मास्टरमाइंड बेगूसराय का है

बताया जाता है कि पिछले कुछ हफ्तों में महिला के बैंक खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर किये गये थे. इसकी जानकारी मिलने के बाद महिला की तलाश शुरू हुई. दिल्ली की स्पेशल साइबर सेल की टीम भागलपुर पहुंची और महिला को गिरफ्तार किया. ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि इसका मास्टरमाइंड बेगूसराय का है. महिला से पूछताछ के बाद पुलिस बेगूसराय के उस शख्स को खोज रही है. 

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/efforts-to-make-ranchi-jam-free-rmc-preparing-to-create-more-than-10-vending-zones/78030/">रांची

को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी      

घोघा की है महिला

महिला ने कहा कि बेगूसराय के उस शख्स ने कहा था कि सिर्फ उसके खाता का इस्तेमाल पैसे मंगवाने के लिए किया जायेगा और बदले में उसे मोटी रकम दी जायेगी. इस घटना के बारे में एसएसपी निताशा गुड़िया ने कहा कि इस मामले में घोघा की रहने वाली महिला को दिल्ली की स्पेशल साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. महिला ने बेगूसराय के किसी व्यक्ति के कहने पर ऐसा करने की बात कही है. दिल्ली पुलिस का सहयोग किया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें-   जोनल">https://lagatar.in/rail-development-of-jharkhand-stalled-due-to-lack-of-zonal-office-demand-for-opening-of-office-in-ranchi-suppressed-due-to-corona/77650/">जोनल

कार्यालय नहीं होने से झारखंड का रेल विकास रूका, कोरोना के कारण रांची में कार्यालय खोलने की मांग दबी     

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही