Search

 
 
 

हटाए गए दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, अनुराग कुमार को कमान

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को उनके पद से हटा दिया गया है. इनकी रिटायरमेंट अप्रैल 2027 में होना था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही हटा दिया गया.
 

New Delhi: दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को उनके पद से हटा दिया गया है. इनकी रिटायरमेंट अप्रैल 2027 में होना था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही हटा दिया गया. उनकी जगह अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इन्होंने कार्यभार संभाल लिया है. इस संबंध में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है.

 

अनुराग कुमार पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट ने गुरुवार को आईबी से हटाकर उनके मूल कैडर एजीएमयूटी में वापस भेजा था.

इसे भी पढ़ें: 

केन्द्र सरकार की ओर जारी आधिकारिक आदेश में कह गया है कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस कमिश्न नियुक्त किया जाता ह. यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारिख से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी.

 

वहीं कमिश्नर सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकरी हैं. आदेश के मुताबिक अनुराग कुमार अपना कार्यभार संभालेंगे, सतीश गोलचा को आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के पास रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही