Search

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम फिर अरविंद केजरीवाल के आवास पर नोटिस देने पहुंची

NewDelhi :   दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज शनिवार को फिर से उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित  अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है. जानकारी के अनुसार,  क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आप के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास किये जाने संबंधी आरोपों की जांच के सिलसिले में नोटिस देने केजरीवाल के घर गये हैं. इससे पहले शुक्रवार शाम को भी क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर नोटिस देने पहुंची थी. लेकिन उन्हें नोटिस नहीं दिया जा सका था. क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था और आतिशी भी आवास पर मौजूद नहीं थीं.

आप विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. उनका इशारा भाजपा की तरफ था. केजरीवाल के अनुसार, उनके 21 विधायकों को तोड़ने की योजना बनायी जा रही है. उनके सात विधायकों से संपर्क भी किया गया है. इससे पूर्व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि भाजपा आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है. उनके सात विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई है, आतिशी ने यह भी कहा था कि सही समय आने पर पार्टी ऑडियो क्लिप जारी करेगी.

केजरीवाल शराब नीति मामले में ईडी के सामने पांचवें समन पर भी पेश नहीं हुए

बता दें कि शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को पांचवां समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने को कहा था. लेकिन वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. इससे पहले ईडी ने शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को 4 समन भेज चुकी है. लेकिन केजरीवाल किसी भी समन पर ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. उन्होंने हर बार समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने  ईडी के समन पर अपना जवाब भी भेजा था. आम आदमी पार्टी (AAP) के अनुसार, केजरीवाल ने ईडी के समन को अवैध करार दिया था. उन्होंने अपने जवाब में लिखा था कि ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हूं, लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है. उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है. वे उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं. मालूम हो कि शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//