Search

 
 
 

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची

 
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि भाजपा आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है. New Delhi : खबर है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है. जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच के एसीपी एक मामले में नोटिस देने केजरीवाल के घर गये हैं. दिल्ली पुलिस की एक टीम केजरीवाल के घर के बाहर मौजूद है.                                                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आप विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है

सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. उनका इशारा भाजपा की तरफ था. केजरीवाल के अनुसार उनके 21 विधायकों को तोड़ने की योजना बनाई जा रही है. उनके सात विधायकों से संपर्क भी किया गया है. इससे पूर्व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि भाजपा आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है. उनके सात विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई है, आतिशी ने यङ भी कहा था कि सही समय आने पर पार्टी ऑडियो क्लिप जारी करेगी.

केजरीवाल शराब नीति मामले में ईडी के सामने पांचवें समन पर भी पेश नहीं हुए

बता दें कि केजरीवाल शराब नीति मामले में आज शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पांचवें समन पर भी पेश नहीं हुए. जान लें कि शराब घोटाला मामले में (ईडी केजरीवाल को 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को 4 समन भेज चुकी है. लेकिन केजरीवाल ने समन की एक बार भी परवाह नहीं की है, इसी केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में हैं. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ईडी का समन गैरकानूनी है. आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना और दिल्ली सरकार को गिराना है. हम ऐसा नहीं होने देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही