Search

 
 
 

धनबाद के कांग्रेस नेता संतोष सिंह को दिल्‍ली पुलिस ने लिया हिरासत में

 
Dhanbad : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी से भड़के कांग्रेसियों ने 13 जून को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-two-hundred-beneficiaries-will-be-selected-in-every-block-under-the-prime-ministers-mother-vandana-yojana/">(Dhanbad)

से दिल्ली तक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल होने धनबाद से दिल्ली गए AICC के सदस्य संतोष सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सभी को पार्लियामेंट थाना में रखा गया है. संतोष सिंह ने दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि मोदी सरकार की इन कार्रवाइयों से कांग्रेस न तो डरेगी, न ही झुकेगी. गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन न महात्मा गांधी इससे डरे थे और न ही राहुल गांधी डरने वाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ईडी, सीबीआई व इनकम टैक्स अधिकारि‍यों का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज बंद करने में लगी है. सरकार जितनी कोशिश करेगी, विरोध की आवाज उतनी ही बुलंद होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-operation-started-in-sadar-hospital-will-reduce-the-burden-of-snmmch/">धनबाद

: सदर अस्पताल में शुरू हो गया ऑपरेशन, घटेगा SNMMCH  का बोझ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही