Search

 
 
 

दिल्ली पुलिस नें अभिजीत दीपके को नोटिस थमाया, तिरंगा मार्च नहीं निकालने की हिदायत

National News  : CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के दिल्ली स्थित आवास पर आज दोपहर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जवानों की संख्या 20 से अधिक बताई गयी है   पुलिस द्वारा उन्हें(दीपके) कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस थमाया गया है.  जान लें कि दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी ने आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा’ मार्च आयोजित करने की बात कही है.
 
दिल्ली पुलिस नें अभिजीत दीपके को  नोटिस थमाया

 National News  : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शुक्रवार 16 अक्टूबर को  शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस में  विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च निकालने जा रही है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है. पुलिस  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)की धारा 163 लागू कर दी है. 

 

बदलते घटनाक्रम के बीच खबर आयी है कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के दिल्ली स्थित आवास पर आज दोपहर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जवानों की संख्या 20 से अधिक बताई गयी है  पुलिस द्वारा उन्हें (दीपके) कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस थमाया गया है.  जान लें कि दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी ने आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा’ मार्च आयोजित करने की बात कही है.

 

पुलिस ने कानून-व्यवस्था मैंटेन रखने के लिए नयी दिल्ली इलाके में 6,000 से अधिक जवान सहित CAPF की 220 कंपनियां तैनात की गयी हैं. पुलिस ने BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है. किसी को भी मार्च  निकालने की अनुमति नहीं है      

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही