Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की

New Delhi : दिल्ली पुलिस ने आज शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में यह जानकारी दी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अदालत  में अगली सुनवाई  27 मई को होगी

अदालत ने पहले पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था. लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने एक एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी मामले की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की गयी है. उन्होंने अनुरोध किया कि मामले की गंभीरता पर विचार करते हुए रिपोर्ट किसी को भी साझा न की जाये. दिल्ली पुलिस ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी है. दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय की.

 भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज   हैं

जान लें कि अदालत ने पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. याचिका में जांच की निगरानी करने तथा कथित पीड़ितों के बयान अदालत के समक्ष दर्ज करने का अनुरोध किया गया है. प्रदर्शन कर रहे पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि सिंह ने एक नाबालिग समेत कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया. दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं जिसमें से एक प्राथमिकी बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धारा 10 के तहत दर्ज की गयी है.  बता दें कि दिल्ली पुलिस ने WFI अध्यक्ष बृज भूषण का बयान रिकॉर्ड किया है,  बृजभूषण सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही