Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बृजभूषण सिंह पर दिल्ली पुलिस करेगी FIR, सॉलिसिटर जनरल ने SC में दी जानकारी, पहलवानों की पीएम मोदी से अपील, उसे जेल भेजें...

New Delhi : दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा है कि बृजभूषण सिंह के जेल जाने तक उनका धरना जारी रहेगा. बता दें कि शाम चार बजे जंतर-मंतर पर प्रेस कांफ्रेंस कर पहलवानों ने अपनी मंशा जता दी कि उनका धरना अभी खत्म नहीं होगा. प्रेस कांफ्रेंस में विनेश फोगाट ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है. कहा कि बृजभूषण सिंह को सभी पदों से हटाया जाये, वह अपने पदों का दुरुपयोग कर सकते हैं. पहलवान बजरंग पूनिया ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर परआरोप लगाया कि उन्होंने तो हमारा फोन ही नहीं उठाया, हम कहां जाते? वह 12 मिनट भी मुश्किल से हमारे साथ नहीं बैठे.  कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अलावा हमें किसी कमेटी, किसी सदस्य पर कोई भरोसा नहीं है.  दिल्ली पुलिस पर भी भरोसा नहीं है. हम सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने बयान देंगे.                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                                                                    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी से अपील ,बृजभूषण सिंह को सभी पदों से हटाया जाये

पहलवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि बृजभूषण सिंह को सभी पदों से हटाया जाये और जेल भेजा जाये. बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवान कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे हैं. पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण होता है

पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा की मांग की

इससे पहले खबर आयी कि दिल्ली पुलिस भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज ही एफआईआर दर्ज करेगी. सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई हुई. सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ को बताया कि दिल्ली पुलिस आज शाम तक प्राथमिकी दर्ज कर लेगी. जानकारी के अनुसार पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा की मांग की. कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को तैनात किया जाये. सुनवाई के क्रम में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज 40 मामलों का जिक्र किया गया.

 कोर्ट ने मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी.

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें महिला पहलवानों की सुरक्षा की चिंता है. इस बात के सबूत हैं कि धरने पर बैठे पहलवानों को खतरा है. सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में महिला पहलवानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह किया. इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एसजी तुषार मेहता ने कहा कि पुलिस इन सभी चिंताओं का समाधान कर सकती है. कहा कि पुलिस कमिश्नर सुरक्षा व्यवस्था देख लेंगे. सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही