Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली दंगा : हाईकोर्ट ने आरोप तय किये, कहा, ताहिर हुसैन साजिशकर्ता ही नहीं, एक सक्रिय दंगाई भी था

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ताहिर हुसैन केवल एक साजिशकर्ता ही नहीं. बल्कि एक सक्रिय दंगाई भी था. अदालत ने ताहिर पर आपराधिक साजिश, दंगा, घातक हथियार से लैस, डकैती, आग से शरारत या घर को नष्ट करने के इरादे से विस्फोटक पदार्थ रखने सहित विभिन्न अपराधों के मामले में आरोप तय करते हुए यह बात कही. दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करते हुए कहा, आरोपी ताहिर हुसैन मूकदर्शक नहीं था, बल्कि दंगों में सक्रिय भाग ले रहा था. वह गैरकानूनी सभा कर अन्य सदस्यों को दूसरे समुदाय के लोगों को सबक सिखाने के लिए उकसा रहा था. इसे भी पढ़ें : हीटवेव">https://lagatar.in/heatwave-is-deadly-scientists-warn-heat-can-kill-thousands-in-india-pakistan/">हीटवेव

है जानलेवा, वैज्ञानिकों ने चेताया, भारत-पाकिस्तान में गर्मी से जा सकती है हजारों की जान!

दंगाई ताहिर के घर की छत से पत्थर, पेट्रोल बम  फेंक रहे थे

पीटीआई के अनुसार हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, प्रथम दृष्टया यह जाहिर होता है कि दंगों से जुड़ी संबंधित घटना को एक सुनियोजित साजिश और व्यापक इंतजामों के साथ अंजाम दिया गया. ताहिर के भड़काने के बाद उसके उकसावे पर दंगाई और भी हिंसक हो गये और पत्थर फेंकने लगे. कुछ दंगाई ताहिर के घर की छत से पत्थर, पेट्रोल बम आदि फेंक रहे थे. इसलिए उसके खिलाफ साजिश के अलावा दंगा-फसाद और आगजनी के आरोप तय किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : सौरव">https://lagatar.in/amit-shah-has-dinner-at-sourav-gangulys-house-discussion-started-in-political-circles-on-dinner-diplomacy/">सौरव

गांगुली के घर डिनर किया अमित शाह ने, राजनीतिक गलियारों में डिनर डिप्लोमेसी पर चर्चा शुरू

ताहिर हुसैन के खिलाफ खजूरी ख़ास थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी थी

बता दें कि पूर्व  पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ खजूरी ख़ास थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी थी. करण नाम के व्यक्ति ने ताहिर पर आरोप लगाया था, कहा कि 25 फरवरी 2020 को साजिश के तहत ताहिर हुसैन की अगुवाई में गैरकानूनी रूप से एक गुट बना और उसने मेरी कंपनी के गोदाम में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी. यह गोदाम करावल नगर रोड, चांद बाग के खजूरी खास इलाके में स्थित था. ताहिर और अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब आलम ने साजिश रची थी . बता दें कि फ़रवरी 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद दिल्ली में दंगे हुए थे, जिसमे कई लोग मारे गये थे. कई लोग घायल हुए थे. इस दंगे में  आम आदमी पार्टी से जुड़े पूर्व  पार्षद ताहिर हुसैन भी शामिल था और ताहिर के घर से पेट्रोल बम फेंकते हुए युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही